Breaking
11 Feb 2026, Wed

Farrukhabad: जिलाधिकारी ने किया लोहिया अस्पताल का औचक निरीक्षण

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)-
खबर जनपद फर्रुखाबाद से जहां जिलाधिकारी ने डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों व प्रसूता से हाल-चाल लिए। जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

हाइलाइट्स-
-जिलाधिकारी ने किया लोहिया अस्पताल का निरीक्षण
-औचक निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन में मचा हड़कंप
-जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती प्रसूता से ली जानकारी
-तीमारदारों के स्ट्रेचर खींचने पर जताई नाराजगी

क्या है पूरा मामला
सोमवार को जनपद फर्रुखाबाद के आवास विकास स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल का जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने औचक निरीक्षण किया। आपको बता दे कि जिला अधिकारी के औचक निरीक्षण से  अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती प्रसुताओं से जननी सुरक्षा योजना के बारे में जानकारी लेते हुए पूछा कि उनके खाते में पैसा आता है कि नहीं। इस दौरान एक प्रसूता का बैंक में खाता नहीं था जिस पर जिलाधिकारी ने तुरंत आशा कार्यकर्ता का विवरण और प्रस्तुत का गांव नोट कर लिया और खाता खुलवाने के निर्देश दिए। वहीं जिलाधिकारी ने अस्पताल की लेबोरेटरी का भी निरीक्षण किया और मरीजों से पूछताछ कि किसी भी तरह का सुविधा शुल्क तो नहीं लिया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी
आपको बता दे कि लोहिया अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी को तीमारदार को मरीज का स्ट्रेचर खींचते हुए नजर आए। जिस पर उन्होंने सीएमएस को फटकार लगाई। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि अस्पताल में सभी सुविधा जल्द से जल्द दुरुस्त की जाए। विशेष रूप से जननी सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता का लाभ सभी पात्र महिला तक जल्द से जल्द पहुंचना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!