Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)–
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की कार्यकारिणी का गठन हुआ। आपको बता दे कि इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारी को पद के दायित्व सौंपे।
हाइलाइट्स–
–उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की कार्यकारिणी का हुआ गठन
-संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारी को सौंपे दायित्व
–नगर, तहसील, विधानसभा, किराना, सर्राफा व महिला कमेटी का हुआ गठन
–फर्रुखाबाद के कायमगंज नगर स्थित क गेस्ट हाउस का है मामला
नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
बुधवार को फर्रुखाबाद के कायमगंज नगर स्थित सीपी गेस्ट हाउस में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की कार्यकारिणी का गठन हुआ। आपको बता दे कि जिला अध्यक्ष सुबोध गुप्ता उर्फ मंसाराम के नेतृत्व में व्यापार संगठन के सभी प्रमुख पदाधिकारी का गठन हुआ। वहीं आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन चंद्र अग्रवाल व विनय अग्रवाल ने नगर, तहसील, विधानसभा, किराना कमेटी, जिला कमेटी, सर्राफा कमेटी के साथ-साथ महिला कमेटी का गठन किया। इस दौरान फर्रुखाबाद, फतेहगढ़, कायमगंज व कंपिल की कमेटी का गठन हुआ।
इस तरह से होगी नई कार्यकारिणी
आपको बता दे कि नई कार्यकारिणी में सुबोध गुप्ता उर्फ मंसाराम को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वही जितेंद्र रस्तोगी को जिला महामंत्री कन्हैयालाल को जिला कोषाअध्यक्ष, राजीव यादव व अनुराग मिश्रा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नरेश शर्मा, अजय गुप्ता, मंगल गंगवार व अभय राठौर को जिला उपाध्यक्ष वहीं श्रवण कौशल को विधानसभा अध्यक्ष, मनोज गुप्ता को विधानसभा महामंत्री, ओम प्रकाश अरोड़ा को विधानसभा कोषाध्यक्ष, नकुल शाक्य को नगर कोषाध्यक्ष, अशोक गुप्ता को युवा विधानसभा अध्यक्ष, आशीष सक्सेना को युवा विधानसभा महामंत्री, जितेंद्र गंगवार को युवा विधानसभा कोषाध्यक्ष, मनीष अरोड़ा को किराना कमेटी अध्यक्ष, श्यामू गुप्ता को किराना कमेटी महामंत्री, अवनीश कौशल को संयुक्त महामंत्री राजीव राठौर को शहर कोषाध्यक्ष वहीं बबीता वर्मा को महिला नगर अध्यक्ष, प्रगति तिवारी को महिला नगर महामंत्री, सुषमा शाक्य को महिला नगर कोषाध्यक्ष, गौरव वर्मा को सर्राफा नगर अध्यक्ष, हर्षित गुप्ता को सर्राफा नगर महामंत्री, मनजीत वर्मा को सर्राफा नगर कोषादध्यक्ष वही कंपिल नगर कमेटी से निशांत गुप्ता को कंपिल नगर अध्यक्ष, गगन शाक्य को महामंत्री व प्रवीण शर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया। विपिन गुप्ता को फतेहगढ़ का नगर अध्यक्ष, मुकेश गुप्ता को फतेहगढ़ का नगर महामंत्री, शिवम वर्मा को फतेहगढ़ का नगर कोषाध्यक्ष, योगेंद्र सिंह पिंटू राठौर को नगर अध्यक्ष कायमगंज, शैलेश गुप्ता को नगर महामंत्री, अंकुर मिश्रा को नगर कोषाध्यक्ष, जिहान अहमद खान को जिला मीडिया प्रभारी, हिमांशु शर्मा को नगर मीडिया, प्रभारी कमलेश भारद्वाज को जिला किराना कमेटी अध्यक्ष, दीपक शर्मा को जिला संगठन मंत्री, अनुराग कौशल को जिला संयुक्त महामंत्री व प्रमोद शर्मा को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।