Breaking
11 Feb 2026, Wed

Farrukhabad: स्वामी प्रसाद मौर्य ने साधा प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)-
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां संविधान सम्मान व जनहित हुंकार यात्रा आज अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य फर्रुखाबाद पहुंचे। जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

हाइलाइट्स-
-फर्रुखाबाद पहुंचे अपनी आजाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष
-स्वामी प्रसाद मौर्य ने सदा प्रदेश सरकार पर निशाना
-सपा सांसद पर हुए हमले को बताया साजिशन
-मंदिर-मस्जिद,
हिंदू-मुस्लिम में उलझा रही सरकार

क्या है पूरा मामला
संविधान सम्मान व जनहित हुंकार यात्रा आज फर्रुखाबाद पहुंची। अपनी आजाद पार्ची के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। स्वामी प्रसाद मौर्य ने प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशान साधते हुए कहा कि प्रदेश में हत्या और बलात्कार जैसी घटनाएं रोजमर्रा का हिस्सा बनी हुई है। वहीं उन्होंने कहा कि सरकार इन मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय जनता का ध्यान हिंदू-मुस्लिम और मंदिर-मस्जिद के विवादों में भटक रही है।

सपा सांसद पर हुआ साजिशन हमला
अपनी आजाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद पर हुआ हमला एक साजिशन हमला है वहीं उन्होंने कहा कि सरकार उद्योगपतियों का तो कर्ज माफ कर रही है लेकिन किसानों, शिक्षा और रोजगारों पर ध्यान नहीं दे रही है। रेलवे एयरपोर्ट और बंदरगाह का निजीकरण किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!