Breaking
28 Sep 2026, Mon

Farrukhabad: सपा प्रदेश अध्यक्ष ने जमकर साधा भाजपा पर निशाना, पहलगाम घटना को बताया सरकार की नाकामी

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)-
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशान साधा। इस दौरान उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया। प्रदेश अध्यक्ष ने पहलगाम में हुए आंतकी हमले को सरकार की नाकामी बताई।

हाइलाइट्स- 
-सपा प्रदेश अध्यक्ष ने साधा भाजपा पर जमकर निशाना
-पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों के प्रति किया शोक व्यक्त
-पहलगाम हमले को सपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया सरकार की नाकामी
-जनपद फर्रुखाबाद के माधौपुर का है मामला

क्या है पूरा मामला
शनिवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रपाल यादव के माधौपुर स्थित उनके आवास पर एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे। जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। प्रदेश अध्यक्ष ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। वहीं उन्होंने आतंकी हमले में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो सरकार एक सर के बदले दस साल लाने की बात कहती थी। वह सरकार अब आतंकवाद को खत्म करने में नाकाम है। आतंकवाद का अभिप्राय किसी जाति धर्म व विचारधारा से नहीं है। सरकार इसे रोकने के लिए आगे क्यों नहीं आई। चीन व पाकिस्तान देश की सीमाओं पर कब्जा कर रहा है। वहीं सरकार देश की सीमा को सुरक्षित नहीं कर पा रही है।

इस दौरान मौजूद रहे
आपको बता दे कि इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रपाल यादव, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉ नवल किशोर शाक्य, युवजन सभा राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र यादव, जिला सचिव राजन यादव, लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष कन्नौज आशू यादव व विवेक यादव समिति पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!