Breaking
3 May 2025, Sat

Farrukhabad: सपा सांसद पर हुए हमले के विरोध में सपाइयों ने किया प्रदर्शन

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन पर हुए हमले के विरोध में प्रदर्शन। किया आपको बता दे कि सपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और जमकर नारेबाजी की।

हाइलाइट्स
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
सपा सांसद पर हुए हमले को लेकर किया विरोध प्रदर्शन
हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता
जनपद फर्रुखाबाद की कलेक्ट्रेट का है मामला

क्या है पूरा मामला
गुरुवार को जनपद फर्रुखाबाद के समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर तक पैदल मार्च किया और धरना प्रदर्शन किया। पैदल मार्च के दौरान कार्यकर्ता भैया तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं और बाबा साहब अमर रहे के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। आपको बता दे कि समाजवादी पार्टी की ओर से यह प्रदर्शन अलीगढ़ में हुए सपा सांसद रामजीलाल सुमन पर हुए हमले के विरोध में किया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार को सौंपा। अपने संबोधन में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से दस्त हो चुकी है हत्या लूट महिलाओं के साथ व्यवहार जैसी घटना आम हो गई है अपराधियों के हौसले बुलंद है और सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई करने में पूरी तरह से सफल है। वहीं  पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉ नवल किशोर शाक्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार संविधान की आत्मा को कुचलना का प्रयास कर रही है दलितों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ एक घिनौनी साजिश है।

इस दौरान मौजूद रहे
आपको बता दे कि इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉ नवल किशोर शाक्य, कायमगंज विधानसभा पूर्व प्रत्याशी सर्वेश अंबेडकर, डॉ जितेंद्र सिंह यादव, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, पूर्व विधायक प्रताप सिंह यादव, पूर्व विधायक अजीत कठेरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी, मुन्ना यादव, एडवोकेट अरशद जमाल सिद्दीकी, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, जिला प्रवक्ता विवेक सिंह यादव, राजा दत्त मिश्रा, जितेंद्र सिंह यादव, अशोक अंबेडकर व पुष्पेंद्र यादव समिति सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!