Breaking
9 Mar 2026, Mon

Farrukhabad: 17 मई को भाजपा निकालेगी भारत शौर्य तिरंगा यात्रा, वायु सेना के शौर्य को करेंगी सलाम

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां 17 मई को भारतीय जनता पार्टी की ओर से भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकल जाएगी। जिसको लेकर जिला मुख्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया।

हाइलाइट्स
भारतीय जनता पार्टी निकलेगी भारत शौर्य तिरंगा यात्रा
-17 मई को जिला मुख्यालय से निकलेगी तिरंगा यात्रा
भारत शौर्य तिरंगा यात्रा को लेकर जिला मुख्यालय पर हुई बैठक
जनपद फर्रुखाबाद के भाजपा जिला मुख्यालय का है मामला

क्या है पूरा मामला
गुरुवार को फर्रुखाबाद स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला मुख्यालय पर जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के तमाम पदाधिकारी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। आपको बता दी कि बैठक में जिलाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 17 मई को शाम 4:00 बजे भारत शौर्य तिरंगा यात्रा टाउन हॉल से निकल जाएगी। बैठक में तिरंगा यात्रा को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की गई। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

यात्रा के जरिए भाजपा देगी वायु सेना के शौर्य को सलाम
आपको बता दे कि कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 26 भारतीयों की निर्मल हत्या कर दी गई थी। जिसके जवाब में भारत की ओर से ऑपरेशन सिंदूर जारी किया गया था। भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों पर कार्रवाई की थी। पाकिस्तान ने कार्रवाई रोकने का आग्रह किया। भारत ने स्पष्ट किया कि आतंकवाद दोहराने पर ऐसी ही कार्रवाई होगी। भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य वायु सेना के शौर्य को सलाम करना है। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!