Breaking
13 May 2026, Wed

Farrukhabad: प्रदेश उपाध्यक्ष ने की रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर चर्चा

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह चौहान ने रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर चर्चा की। आपको बता दे कि  कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हाइलाइट्स-
-प्रदेश उपाध्यक्ष ने की रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर चर्चा
-भाजपा विधायक, जिला अध्यक्ष समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा
-रानी अहिल्याबाई ने न्याय प्रिय शासन देकर रचा इतिहास प्रदेश उपाध्यक्ष
-जनपद फर्रुखाबाद के भारतीय जनता पार्टी जिला मुख्यालय का है मामला

क्या है पूरा मामला
बुधवार को जनपद फर्रुखाबाद स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला मुख्यालय में रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर चर्चा को लेकर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। आपको बता दे कि इस दौरान मुख्त अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि रानी अहिल्याबाई ने न्याय प्रिय शासन देकर इतिहास में अपना नाम दर्ज किया है। वहीं उन्होंने कहा है कि लोकमाता के नाम से जानी जाने  वाली रानी अहिल्याबाई ने विदेशी आक्रमणों से क्षतिग्रस्त भारतीय मंदिरों का पुनर्निर्माण कराया। वहीं अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, भोजपुरी विधायक नागेंद्र सिंह राठौड़, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष बबीता पाठक व जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने रानी अहिल्याबाई के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे
आपको बता दे कि कार्यक्रम के दौरान जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, जिला महामंत्री जीएस राठौर, जिला महामंत्री सुनील रावत, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, जिला मंत्री अभिषेक गौतम, जिला मंत्री सर्वेश कुशवाहा, जिला मंत्री गोपाल राठौड़, जिला मंत्री अमरदीप दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष अतुल दीक्षित, महेंद्र सिंह कटिहार, हेमचंद राजपूत समेत अन्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!