Breaking
13 May 2026, Wed

Farrukhabad: संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्धा का फंदे पर लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)-
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्धा का शव फंदे से लटका मिला। वृद्धा के शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर सबको पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

हाइलाइट्स-
-संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध का फंदे लटका मिला शव
-घर में अकेली थी वृद्ध, बहू गई हुई थी मायके
-मृतक वृद्धा का बेटा करता है जयपुर में काम
-कमालगंज थाना क्षेत्र के गांधीनगर का है मामला

क्या है पूरा मामला
शनिवार की दोपहर जनपद फर्रुखाबाद के थाना कमालगंज क्षेत्र के गांव गांधीनगर निवासी 75 वर्षीय वृद्ध महिला रियाजबी का शव दुपट्टे के सारे फंदे पर लटका मिला। वृद्ध महिला की मौत की सूचना पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौत की सूचना अमृतपुर क्षेत्र अधिकारी अजय वर्मा, थाना प्रभारी राजीव कुमार व वरिष्ठ उप निरीक्षक गीतम सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक विभाग की टीम ने वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी कर साक्ष्य एकत्रित किए। इधर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है ताकि मौत के पीछे का कारणों का पता लगाया जा सके।

परिजनों ने दी जानकारी
आपको बता दे कि मृतक वृद्ध रियाजबी के भतीजे मेहराज ने जानकारी देते हुए बताया कि उसकी बुआ घर में अकेली थी। बुआ का बेटा महबूब जयपुर में कढाई  काम करता है। जबकि बहू रेशमा मायके गई हुई है। बुआ उम्र दराज होने के कारण अक्सर बीमार रहती थी। मौत की सूचना बेटे को ई है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि सुबह मृतिका को चाय पीते देखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!