Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)–
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां तीन केंद्रों पर बीएड की प्रवेश परीक्षा संपन्न हुई। आपको बता दे कि 1113 अभ्यर्थियों ने बीएड की प्रवेश परीक्षा दी। जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

हाइलाइट्स–
–जिले में तीन केंद्रों पर संपन्न हुई बीएड की प्रवेश परीक्षा
–दो पालियों में संपन्न हुई बीएड की प्रवेश परीक्षा
-1113 अभ्यर्थियों ने दी बीएड की प्रवेश परीक्षा
–जिलाधिकारी व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

1113 विद्यार्थियों ने दी बीएड की प्रवेश परीक्षा
रविवार को जनपद फर्रुखाबाद के बद्री विशाल डिग्री कॉलेज, दुर्गा नारायण डिग्री कॉलेज व रस्तोगी इंटर कॉलेज में बीएड की प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। आपको बता दे कि इन तीनों केंद्रों पर 1113 विद्यार्थियों ने बीएड की प्रवेश परीक्षा दी। बीएड की प्रवेश परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए। वहीं परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरा से निगरानी की गई। परीक्षा में डुप्लीकेट विद्यार्थी से लेकर नकल को रोकने के लिए एडवांस्ड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया। बीएड की प्रवेश परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई पहली 9 से 12 बजे तक व दूसरी पाली 2 से 5 बजे सम्पन्न हुई।

जिलाधिकारी व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
आपको बता दे कि जिला अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बद्री विशाल डिग्री कॉलेज, दुर्ग नारायण डिग्री कॉलेज व रस्तोगी इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। वहीं अन्य अधिकारी भी व्यवस्थाओं को लेकर परीक्षा केंद्रों पर पहुंचते रहे।

