Breaking
30 Jun 2025, Mon

Agra: यमुना में नहाते समय एक ही परिवार की छह किशोरियों की डूब कर मौत, मचा कोहराम

Agar (समाचार टाउन डेस्क)
खबर जनपद आगरा से है जहां एक ही परिवार की छह किशोरियां नहाते वक्त यमुना में डूब गई। हादसे में सभी किशोरियों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में तीन सगी बहनें व तीन चचेरी बहने शामिल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजें। आपको बता दे की मृतक किशोरियों की उम्र 12 से 17 साल बताई जा रही है।

 

हाइलाइट्स-
-यमुना में नहाते समय एक ही परिवार की 6 किशोरियां डूबी
-हादसे में 6 किशोरियों की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम
-हादसे में तीन सगी बहनों व तीन चचेरी बहनों की हुई मौत
-सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
-आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र के गांव नगला स्वामी का है मामला

क्या है पूरा मामला
मंगलवार को जनपद आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र के गांव नगला स्वामी के पास से गुजर रही यमुना नदी में नहाते समय एक ही परिवार की छह किशोरिया डूब गई। उनके साथ नहा रहे किशोरियों के भाइयों ने उन्हें बचाने का काफी प्रयास किया। लेकिन जब भाई बहनों को बचा नहीं पाए तो घबराते हुए घर पहुंचे और बहनों के नदी में डूबने की जानकारी परिजनों को दी परिजन आनन फानन में नदी के किनारे पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों व गोताखोरों की मदद से 2 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। जिसके बाद नदी में डूबी सभी किशोरियों को नदी से बाहर निकाला। जिनमें से चार किशोरियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल दो किशोरियों को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। एक ही परिवार की 6 किशोरियों की मौत की सूचना पर कोहराम मच गया। आपको बता दे कि मरने वाली किशोरियों में तीन सगी बहनें व तीन चचेरी बहनें शामिल हैं।

मृतक किशोरियों की हुई पहचान
आपको बता दे कि मृतक किशोरियों की पहचान सुरेश की 17 वर्षीय पुत्री मुस्कान, 15 वर्षीय पुत्री संध्या व 14 वर्षीय पुत्री दिव्या व दिनेश की 13 वर्षीय पुत्री नैना के रुप में हुई। वहीं गंभीर रूप से घायल सोनम व उसकी बहन की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिन पहले ही मुस्कान की सगाई हुई थी। नवंबर में उसकी शादी होनी थी। जिसको लेकर तैयारियां चल रही थी। वहीं गंगा दशहरा के त्यौहार को लेकर सभी गांव में आए हुए थे।

पुलिस ने दी जानकारी
आपको बता दे कि अपर पुलिस कमिश्नर रामबदन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई थी। हादसे में चार किशोरियों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो किशोरियों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। शवों का पंचनामा पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!