Breaking
9 Mar 2026, Mon

Farrukhabad: बृजेश शुक्ला को मिला राज्य मंत्री का दर्जा, व्यापारियों में दौड़ी खुशी की लहर, बांटी मिठाई

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के महामंत्री बृजेश शुक्ला को प्रदेश सरकार ने राज्य मंत्री का दर्जा दिया। आपको बता दे कि बृजेश शुक्ला को राज्य मंत्री का दर्जा मिलने से व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस दौरन व्यापरियों ने मिठाई बांट कर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।

हाइलाइट्स
बृजेश शुक्ला को प्रदेश सरकार ने दिया राज्यमंत्री का दर्जा
राज्यमंत्री का दर्जा मिलने पर व्यापारियों में दौड़ी खुशी की लहर
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के महामंत्री हैं बृजेश शुक्ला
जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज नगर के गल्ला मंडी का है मामला

व्यापारियों ने कराया एक दूसरे का मुंह मीठा
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के महामंत्री बृजेश शुक्ला को प्रदेश सरकार के द्वारा मधनिषेध विभाग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसी के साथ ही प्रदेश सरकार ने उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा दिया। बृजेश शुक्ला को राज्य मंत्री का दर्जा मिलने पर व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। आपको बता दे कि नगर के गल्ला मंडी चौराहे पर उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय अग्रवाल व जिला अध्यक्ष सुबोध गुप्ता उर्फ मंसाराम ने व्यापारियों व राहगीरों का मुंह मीठा कराया। इस दौरान व्यापारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बृजेश शुक्ला को राज्य मंत्री का दर्जा देकर व्यापारियों का गौरव बढ़ाया है। वहीं उन्होंने कहा कि इस नियुक्ति से व्यापार संगठन और भी मजबूत होगा।

इस दौरान मौजूद रहे
आपको बता दे की कार्यक्रम के दौरान जिला महामंत्री जितेंद्र रस्तोगी, नगर अध्यक्ष पिंटू यादव, सहकोष अध्यक्ष कन्हैयालाल, किराना कमेटी के जिला अध्यक्ष कमलेश भारद्वाज, जेहान अहमद खान, नरेश शर्मा, अनु यादव, मंगल गंगवार, संगम शाक्य, मनीष अरोड़ा, संजय शाक्य, हिमांशु शर्मा, नरेश बाथम, गौरव वर्मा, हर्षित गुप्ता, डॉक्टर विकास श्रीवास्तव, रोहित मिश्रा, फहीम खान व हेतराम राजपूत समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!