Breaking
13 May 2026, Wed

Farrukhabad: पुलिस ने चार इनामी बदमाशों को किया गिरफ्तार, राहगीरों के साथ करते थे लूटपाट

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां पुलिस ने राहगीरों से लूटपाट करने वाले चार इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया। आपको बता दे कि 14 जून को पुलिस मुठभेड़ में बदमाशों का एक साथी गिरफ्तार हो चुका है।हाइलाइट्स
पुलिस ने चार शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार
शातिर बदमाश राहगीरों को बनाते थे अपना निशाना
बदमाशों ने सिवारा चौराहे पर किस के साथ की थी लूटपाट
मुठभेड़ में बदमाशों का एक साथी हो चुका पहले गिरफ्तार

क्या है पूरा मामला
जनपद फर्रुखाबाद की एसओजी टीम, सर्विलांस टीम व कम्पिल थाना पुलिस ने कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव मामपुर निवासी दिलीप, गौरव, नन्नू व अजीत जोकि शातिर व इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया। आपको बता दे कि इन चारों बदमाशो व उसके एक साथी कंपिल-सिवारा मार्ग स्थित सिवारा चौराहे पर किसान के साथ 9 जून को दो लाख रुपए की चोरी की थी। पुलिस ने गिरफ्तार किया चारों बदमाशों के पास से एक तमंचा व चोरी किए 50,560 रुपए बरामद किया। पकड़े गए बदमाश बैंक में एटीएम के बाहर लोगों को बीमारी का बहाना बनाकर उनके साथ लूटपाट करते थे। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने किसान के साथ की लूटपाट के जुर्म को कबूला है।

अपर पुलिस अधीक्षक ने की जानकारी
अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए चारों बदमाश शातिर किस्म के हैं। वहीं उन्होंने बताया कि 14 जून को कंपिल सिवारा मार्ग स्थित गांव भटमई के पास  हुई मुठभेड़ में उक्त बदमाशों का साथी रॉकी गिहार पहले से गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने चोरी की बात कबूली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!