Breaking
28 Sep 2026, Mon

Farrukhabad: भैंस की जंजीर में फंसा महिला का हाथ, दूर तक घसीटने से हुई मौत

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)–
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां भैंस बांधने जा रही महिला का हाथ जंजीर के कड़े में फंस गया। भैंस महिला काफी दूर तक घसीट ले गई। जिससे उसकी मौत हो गई।हाइलाइट्स–
–भैंस की जंजीर के कड़े में फंसा महिला का हाथ
–भैंस महिला को काफी दूर तक ले गई घसीट कर
–भैंस के घसीटने से महिला की हुई दर्दनाक मौत
–
मोहम्मदाबाद के गांव नगला भवानी का है मामला क्या है पूरा मामला
जनपद फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के नगला भवानी निवासी छविनाथ की 30 वर्षीय पत्नी धन देवी गुरुवार की सुबह लगभग 8:00 बजे भैंस को एक स्थान से दूसरे स्थान बांधने ले जा रही थी। इसी दौरान भैंस बांधते समय धन देवी का हाथ जंजीर के कड़े में फंस गया और भैंस अचानक से भाग खड़ी हुई। जंजीर के कड़े में हाथ फंसा होने के कारण भैंस धन देवी को काफी दूर तक घसीटते ले गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने कड़ी मशक्कत के बाद भैंस को रोका और गंभीर रूप से घायल धन देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

डॉक्टर ने किया मृत घोषित
गंभीर रूप से घायल धन देवी को प्राथमिक इलाज के बाद लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि धन देवी की शादी 9 साल पहले हुई थी उसके दो बेटियां 7 साल की तान्या और 2 साल की तृषा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्चमार्टम के लिए भेजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!