Breaking
7 Mar 2026, Sat

Farrukhabad: बुआ के घर आई नाबालिक हुई गायब, पडोसी जनपद में मिला शव

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)-
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां बुआ के घर आई नाबालिक गायब हो गई। नाबालिक के गायब होने की सूचना पर परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। अगले दिन (शनिवार) नाबलिक का शव पडोसी जनपद में नहर किनारे पड़ा मिला।हाइलाइट्स-
-बुआ के घर आई 8 वर्षीय बालिका हुई गायब
-बालिका को ले जाते व्यक्ति सीसीटीवी में कैद
-व्यक्ति की साइकिल के पीछे-पीछे जाती दिखी
-पडोसी जनपद मैनपुरी में मिला नाबालिक का शव
-मोहम्मदाबाद के नीम करौरी से गायब हुई थी नाबालिक
-कायमगंज कोतवाली क्षेत्र की निवासी थी नाबालिक
क्या है पूरा मामला
जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र क गांव निवासी नाबालिक मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्रे नीम करौरी में 4 जून को अपनी बुआ के यहां गई हुई थी। शुक्रवार को नाबालिक अचानक से गायब हो गई। नाबालिक के गायब होने की सूचना पर परिजनों में हडकंप मच गया। परिजनों ने नाबालिक की काफी देर तक खोजबीन की लेकिन उसका पता नही लगा तो नाबालिक के गायब होने की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी नाबालिक की काफी तलाश की लेकिन पता नहीं लगा। देर रात पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। शनिवार को नाबालिक का शव पडोसी जनपद मैनपुरी के भोगांव थाना के गांव देवीपुर के पास नहर किनारे मिला। शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस ने की जांच पड़ताल
शव मिलने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह व मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने मौके पर पहुंचकर जांत पडताल की। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद असल स्थिति साफ होगी।

सीसीटीवी में जाती दिखी मासूम
आपको बता दे कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को जब खंगाला तो मासूम एक साइकिल से जा रहे एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति के पीछे जाते हुए दिखाई दी। परिजनों का शक है कि कहीं इसी व्यक्ति ने तो उनकी पुत्री की हत्या तो नहीं कर दी। पुलिस अधेड़ उम्र के व्यक्ति की तलाश में जुटी। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि सीसीटीवी में दिख रहा व्यक्ति कबाड़ी का काम करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!