Breaking
13 May 2026, Wed

Baghpat (समाचार टाउन डेस्क)
खबर जनपद बागपत से हैं जहां एक लाख का इनामी पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गया। आपको बता दे कि मारे गए बदमाश के ऊपर एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे।

हाइलाइट्स
-1 लाख का इनामी पुलिस एनकाउंटर में ढेर
एक दर्जन से अधिक मामलों में था वांछित
मारे गए बदमाश को पुलिस कहती थी साइको किलर
जनपद बागपत के मवीकलां का है मामलाक्या है पूरा मामला
रविवार की देर रात यूपी एसटीएफ व बागपत पुलिस को 15 से अधिक आपराधिक मामलों में वांछित हरियाणा राज्य के जनपद रोहतक के गांव भेणी महाराजगंज निवासी संदीप लोहार के होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे यमुना पुश्ते के पास घेर लिया। अपने आप को पुलिस से गिरा देखा उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में संदीप के गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आई। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बदमाश के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आपको बता दे कि बदमाश हाईवे पर ट्रक ड्राइवर के साथ लूटपाट करता था और उनके शव को जमीन में गढ़ देता था नहीं तो उनके शव को नदी या नालों में फेक देता था।ट्रांसपोर्ट जगत में आतंक का था पर्याय
आपको बता दे कि बदमाश संदीप लोहार का ट्रांसपोर्ट जगत में आतंक था। हर कोई ट्रांसपोर्टर व ड्राइवर उसके नाम से कांपता था। संदीप लोहार ने कानपुर में एक ट्रक ड्राइवर की हत्या कर चार करोड़ की लूट की थी। जिसके बाद में यूपी एसटीएफ की रडार में आ गया था और पुलिस प्रशासन की ओर से उसके ऊपर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!