Breaking
15 May 2026, Fri

Farrukhabad: खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर के पाइप में लगी आग, रसोईया झुलसी

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)-

खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां प्राथमिक विद्यालय में मिड डे मील का खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर के पाइप में आग लग गई। आपको बता दे की आग की चपेट में आने से रसोईया गंभीर रूप से झुलस गई।

हाइलाइट्स-

-मिड डे मील का खाना बनाते समय झुलसी रसोईया 

-खाना बनाते समय सिलेंडर के पाइप में लगी आग 

-गंभीर रूप से घायल रसोईया का इलाज अस्पताल में जारी 

-कमालगंज के महमदपुर अचला कंपोजिट विद्यालय का है मामला

क्या है पूरा मामला

सोमवार को जनपद फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना क्षेत्र के महमदपुर अचला स्थित कंपोजिट विद्यालय में मिड डे मील का खाना बनाते समय गैस सिलेंडर के पाइप में आग लग गई। आग लगने की वजह से खाना बना रही रसोईया देवकी गंभीर रूप से झुलस गई। आग से झुलसते ही रसोईया देव की जोर-जोर से चिल्लाने लगी। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां मौजूद शिक्षक व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आपको बता दे कि हादसा उसे वक्त हुआ जब देवकी दो अन्य रसोईयों सुखदेवी व लौंग श्री के साथ मिड डे मील का खाना बना रही थी।

40 से 50 फ़ीसदी झुलसी रसोईया

आपको बता दे कि गंभीर रूप से घायल रसोईया देवकी को शिक्षकों ने एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर विकास पटेल ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहां उसका इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!