Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)–
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां संदिग्ध परिस्थितियों में एक यात्री का शव स्लीपर बस में मिला। आपको बता दे कि बस गुरुग्राम से फर्रुखाबाद आई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

हाइलाइट्स–
–संदिग्ध परिस्थितियों में स्लीपर बस में मिला यात्री का शव
–गुरुवार की सुबह गुरुग्राम से फर्रुखाबाद आई थी बस
–मृतक की पहचान जनपद हरदोई के निवासी के रूप में हुई
–शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
–जनपद फर्रुखाबाद की सातनपुर मंडी का है मामला
क्या है पूरा मामला
गुरुवार की सुबह जनपद फर्रुखाबाद स्थित सातनपुर मंडी में उस समय हड़कंप मच गया जब एक स्लीपर बस में एक यात्री का शव मिला। आपको बता दे कि बस बुधवार की देर रात स्लीपर बस गुरुग्राम से चलकर फर्रुखाबाद आई थी। जहां सवारी उतारने के बाद बस सातनपुर मंडी में जाकर खड़ी हुई तो चालक व परिचालक ने जब बस की तलाशी ली। सीट नंबर तीन पर एक यात्री का शव मिला। शव मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया। चालक ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं पुलिस जांच पड़ताल में यात्री के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं।
मृतक की हुई पहचान
आपको बता दे कि मृतक की पहचान पड़ोसी जनपद हरदोई के पाली थाना क्षेत्र के नयागांव निवासी 40 वर्षीय रामबरन के रूप में हुई। पुलिस के द्वारा मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई। सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि मृतक गुरुग्राम स्थित एक पेट्रोल पंप पर कार्य करता है।

