Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)–
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां नवनिर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों को दायित्व निर्माण पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई> आपको बता दे कि कार्यक्रम के दौरान नव निर्वाचित छात्रों को बैज प्रदान किए गए।
हाइलाइट्स–
–सीपी विद्या निकेतन में हुआ मानाभिषेक समारोह
–छात्र परिषद के सदस्यों को दिलाई गई गोपनीयता की शपथ
–छात्र परिषद के निर्वाचित सदस्यों को प्रदान किए गए बैज

मानाभिषेक समारोह का हुआ आयोजन
शनिवार को जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज नगर स्थित सीपी विद्या निकेतन में मानाभिषेक समारोह का आयोजन किया गया। मानाभिषेक समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि निवर्तमान जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता, विशिष्ट अतिथि हिमांशु गुप्ता, निवर्तमान विधायक अमर सिंह खटिक, ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष महेंद्र सिंह राजपूत व सीपी ग्रुप आफ स्कूल के निदेशिका का डॉक्टर मिथलेश अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद अतिथियों के सम्मुख स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। स्वागत गीत के बाद समारोह शुरू हुआ। जिसमें सारे छात्र एवं छात्राएं मार्च करते हुए मंच तक आए और उन्हें गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। वही आपको बता दे कि कार्यक्रम में विद्यालय परिषद के सदस्यों के अलावा प्रत्येक कक्षा के मॉनिटर एवं वॉलिंटियर्स को बैच प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 11 की छात्रा अक्षर रस्तोगी व कक्षा 9 के छात्र विराट यादव ने किया।
निदेशक ने संबोधन में कहा
आपको बता दे कि सीपी ग्रुप का स्कूल की निदेशिका डॉक्टर मिथिलेश अग्रवाल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि आप सब सफल होना चाहते हैं तो सबसे पहले मोबाइल फोन एवं प्राइवेट ट्यूशन छोड़ने पड़ेगी। इससे समय एवं धन दोनों की हानि होने से बचेंगे। वहीं उन्होंने छात्र एवं छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे
आपको बता दे कि कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य आर के बाजपेई, प्रधानाचार्य योगेश तिवारी, उप प्रधानाचार्य दीपक जैन, पंकज शुक्ला, स्नेहकांत वाजपेई, गोविंद गुप्ता, अनुज गंगवार, निर्मला चौहान, प्रदीप शुक्ला, नीलम त्रिवेदी, विपिन दुबे, सुधीर प्रताप सिंह, विनय प्रताप सिंह, ऋषभ द्विवेदी समेत अन्य शिक्षक व शिकायत मौजूद रही।


