Breaking
7 Mar 2026, Sat

Farrukhabad: खतरे के निशान से 35 सेंटीमीटर ऊपर बह रही गंगा

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)
खबर जनपद फर्रुखाबाद से हैं जहां गंगा नदी खतरे के निशान से 35 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। आपको बता दें कि लगातार गंगा में पानी बढ़ने से जनपद में बाढ़ की भयानक स्थिति बनी हुई है। कई जगह पर गंगा का पानी कमर तक बह रहा है।

हाइलाइट्स
खतरे के निशान से 35 सेंटीमीटर ऊपर वह रही गंगा |
लगातार गंगा में बढ़ रहे पानी से भयानक होती जा रही स्थिति
ग्रामीण क्षेत्रों व पड़ोसी जनपदों के संपर्क मार्ग बंद
पुलिस की टीमें कर रहा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की निगरानी

बाढ़ से मची हाहाकार
नरौरा बांध से पिछले कई दिनों से लगातार कई लाख की क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। जिसके चलते जनपद फर्रुखाबाद में गंगा नदी खतरे के निशान में 35 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। गंगा नदी में लगातार पानी बढ़ने की वजह से जनपद के कई इलाकों जलमग्न होने से बाढ़ की भयानक स्थिति बनी हुई है। तराई क्षेत्र से ग्रामीण पलायन करने को मजबूर है। वहीं राजस्व विभाग व पुलिस की टीम ग्रामीण क्षेत्र से ग्रामीणों को रेस्क्यू करके सुरक्षित स्थान पर ला रही है। जहां एक तरफ शासन व प्रशासन पहाड़ पीड़ितों की मदद में लगा हुआ है तो दूसरी तरफ सामाजिक कार्यकर्ता भी इस काम में पीछे नहीं है। सामाजिक कार्यकर्ता भी बाढ़ पीड़ितों को रहने की उचित व्यवस्था के साथ-साथ लंगर की व्यवस्था भी कर रहे हैं। बाढ़ की चपेट में आने से ग्रामीणों को आम जनजीवन की वस्तुओं को लेकर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वही ग्रामीणों के सामने सबसे बड़ी चुनौती पालतू पशुओं को हरे चारे को लेकर हो रही है। कम्पिल क्षेत्र में पिछले 15 साल बाद बाढ़ की भयानक स्थिति सामने आई है। 15 साल बाद कालेश्वर नाथ मंदिर का आधा शिवलिंग बाढ़ के पानी में डूब गया है।

इन-इन मार्गों का टूटा संपर्क
बाढ़ की भयानक स्थिति के चलते हुए जनपद फर्रुखाबाद के कम्पिल सिवारा मार्ग, कम्पिल बदायूं मार्ग,कम्पिल कासगंज मार्ग, शमशाबाद शाहजहांपुर मार्ग, राजेपुर बदायूं मार्ग, अमृतपुर बदायूं मार्ग के साथ-साथ जनपद के तराई क्षेत्र के सैकड़ो गांव का संपर्क शहरी क्षेत्र है टूट गया है। वहीं चाचूपुर-कड़हर होते हुए हरदोई मार्ग में बाढ़ का पानी लगातार बढ़ता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!