Breaking
13 May 2026, Wed

Farrukhabad: घर से चंद कदमों की दूरी पर बदमाशों ने मारी युवक के गोली, हालत गंभीर

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)-
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां घर से चंद कदमों की दूरी पर बदमाशों ने युवक के गोली मार दी। गोली चलने की सूचना पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल युवक को उच्च चिकित्सा के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया।

हाइलाइट्स-
-घर से चंद कदमों की दूरी पर युवक के मारी गोली
-गोली चलने की सूचना पर ग्रामीणों में मचा हड़कंप
-युवक को उच्च चिकित्सा के लिए किया गया हायर सेंटर रेफर
-शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव नगला गोदाम का है मामला

क्या है पूरा मामला
शुक्रवार की देर रात जनपद फर्रुखाबाद के शमशाबाद थाना क्षेत्र के नगला गोदाम निवासी रामअवतार के 19 वर्षीय पुत्र अमलेश कुमार को घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर बदमाशों ने गोली मार दी। गोली अमलेश की आंख के नीचे लगी जाकर। गोली की आवाज सुनते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो देखा अमलेश सड़क पर पड़ा तड़प रहा था। परिजनों के द्वारा युवक के गोली लगने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल में हालत में सुधारना न होने पर डॉक्टर ने अमलेश को उच्च चिकित्सा के लिए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

परिजनों ने दी जानकारी
आपको बता दें कि परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीणों के द्वारा शुक्रवार की रात लगभग 8:00 बजे बदमाश देखे गए थे जिन्हें लोगों ने शोर मचा कर भगा दिया था जिसके बाद सभी लोग चोरों के डर से चौपाल पर बैठकर निगरानी कर रहे थे। तभी अचानक किसी बदमाश ने गोली चला दी जो अमलेश की जा लगी। वही शमशाबाद थाना अध्यक्ष तरुण भदोरिया ने जानकारी देते हुए बताया की युवक की गोली लगने की सूचना पर मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई थी। वहीं फोरेंसिक विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर फोटो व वीडियोग्राफी का साक्ष्य एकत्रित किए हैं। कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!