Breaking
13 May 2026, Wed

Farrukhabad: जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां जिलाधिकारी फर्रुखाबाद एवं पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दैरा किया। आपको बता दें कि निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम करने के दिशा निर्देश दिए।

हाइलाइट्स-
-जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा
-जिलाधिकारी ने दिए सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम करने के दिशा निर्देश
-जिलाधिकारी ने की चौमुखी महादेव मंदिर में पूजा अर्चना
-जनपद फर्रुखाबाद के शमशाबाद थाना क्षेत्र का है मामला

क्या है पूरा मामला
निवार को जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने शमशाबाद में थाना दिवस के बाद ढाई घाट की गंगा घाटी क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र ग्राम चौराहार का निरीक्षण किया। यहां हर तरफ पानी पानी देखा जा रहा था। बताते हैं दोनों अधिकारियों ने गंगा कटरी क्षेत्र में कुछ समय रुककर बाढ़ की स्थितियों का जायजा लिया। उसके बाद बे शमशाबाद नगर में स्थित सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक  चौमुखी महादेव मंदिर पहुंचे यहां उन्होंने शिव लिंग की पूजा अर्चना करते हुए जलार्पण किया  साथ ही वहां  वृक्ष को जल चढ़ाया  यहीं पर स्थित नगर पंचायत शमसाबाद के अंतर्गत सीवर टैंक का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण संबंधी आवश्यक निर्माण संबंधी वस्तुओं को देखा  नगर में ही स्थित पानी वाली टंकी यहां भी उन्होंने निरीक्षण करते हुए उपस्थित लोगों से आवश्यक जानकारी की कर्मचारियों से प्रयोग में लिए जाने वाले कलपुर्जों तथा आवश्यक वस्तुओं की जांच पड़ताल की जिलाधिकारी फर्रुखाबाद उपस्थित कर्मचारियों को उच्च गुणवत्ता की सामग्री लगाए जाने के निर्देश दिए यहां निरीक्षण की कार्रवाई के बाद जिलाधिकारी फर्रुखाबाद नबीन मंडी मंडी शमशाबाद  पहुंचे यहां उन्होंने बाढ़ पीड़ित क्षेत्र के लगभग 350 लोगों को बाढ़ राहत सामग्री वितरित की उधर जिलाधिकारी फर्रुखाबाद एवं पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद द्वारा संयुक्त रूप से की गई निरीक्षक की कार्रवाई से संबंधित विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों में हड़कंप का माहौल रहा जाने के बाद सभी अधिकारियों  कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!