Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)–
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान में मेजर ध्यानचंद की 120वीं जयंती के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आपको बता दें कि प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

हाइलाइट्स–
–शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान में हुआ खेल प्रतियोगिता का आयोजन
–मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में हुआ प्रतियोगिता का आयोजन
–विजेता बच्चों को शिक्षण संस्थान की प्रबंधिका ने किया गया सम्मानित
–फर्रुखाबाद के कायमगंज नगर स्थित शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान का है मामला

क्या है पूरा मामला
हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 29 अगस्त को खेलकूद दिवस का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज नगर स्थित शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान में विभिन्न वर्गो में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आपको बता दें कि प्रतियोगिता का शुभारंभ शिक्षण संस्थान की प्रबंधिका मोनिका अग्रवाल व विद्यालय के प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव ने किया। आपको बता दें कि खेलकूद प्रतियोगिता में शिक्षण संस्थान के बच्चों ने बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ प्रतिभाग किया।

विभिन्न वर्गों में हुआ खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
आपको बता दें कि प्रतियोगिता की शुरूआत छात्राओं ने खो-खो मैच खेलकर की। यह मैच जूनियर और सीनियर वर्ग के बीच खेला गया जिसमें जूनियर वर्ग की छात्राएं विजयी रहीं। इसके बाद गोला फेंक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गई। जिसमें पहला वर्ग सब जूनियर कक्षा 6 से 8 तक व जूनियर वर्ग कक्षा 9 से कक्षा 12 तक व सीनियर वर्ग में बीए प्रथम से बीए तृतीय वर्ष तक रहे। उसके बाद छोटे बच्चों की दौड़, बाल्टी दौड़, रिंग दौड़, आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में सबसे रोचक जूडो प्रतियोगिता रही। जिसमें 40 किलो में जानवी, 57 किलो में कोमल और जाह्नवी तथा 48 किलो वर्ग में प्रज्ञा और छवि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में आस्था ने प्रथम, अनुष्का ने द्वितीय व निधी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बाल्टी दौड़ प्रतियोगिता में भानू सिंह प्रथम, पवन ने द्वितीय व धीरेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रबंधिका ने संबोधन में कहा
आपको बता दें कि शिक्षण संस्थान की प्रबंधिका मोनिका अग्रवाल खेल दिवस के विषय में बच्चों को विस्तार से बताया और विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सभी विजयी हाउस की छात्राओं को बधाई दी और साथ ही कहा इसी तरह लगन और निष्ठा के साथ छात्राएं विद्यालय और परिवार का नाम रोशन करें। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।

इस दौरान मौजूद रहे
आपको बता दे की खेल कूद प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय की ममता सिंह, कु. शिल्की मिश्रा, अक्षिता यादव, शोभा यादव सहित कालेज के शिक्षक, शिक्षकाएं एवं छात्राएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम का सफल संचालन डाॅ अरूण पाठक ने किया।

