Breaking
27 Jun 2026, Sat

Delhi: नही रहीं बिहार कोकिला लोकगीत गायिक शारदा सिन्हा

Delhi:

बिहार कोकिला व लोक गायिका शारदा सिन्हा का लंबी बीमारी के चलते मगंलवार की देर रात निधन हो गया। निधन की जानकारी उनके बेटे ने दी।

लोकगीत गायिया शारदा सिन्हा का लंबी बीमारी के चलते मंगलवार की रात करीब 9 बजकर 20 मिनट पर निधन हो गया। उन्होने 72 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। शारदा सिन्हा दिल्ली स्थित एम्स में  पिछले 15 दिनों से भर्ती थी। छठ पूजा से एक दिन पहले उनकी निधन हुआ।

बिहार में होगा अंतिम संस्कार
बुधवार को उनका अंतिम संस्कार पटना में किया जाएगा। सुबह उनका शव दिल्ली से पटना लाया जाएगा। पटना में अंतिम दर्शन के बाद उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पद्मश्री व पद्म भूषण थी सम्मानित
संगीत की दुनिया में अहम योगदान के लिए उन्हे 1991 में पद्मश्री व 2018 में पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया था। उन्होने न केवल लोकगीत बल्कि बॉलीबुड़ में कई गीतों को गाया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!