Breaking
11 Feb 2026, Wed

Farrukhabad: औचक निरीक्षण के दौरान बाल रोग विशेषज्ञ मिले अनुपस्थित, नोटिस जारी

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)
खबर जनपद फर्रुखाबाद से हैं जहां मुख्य चिकित्साधिकारी राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। आपको बता दें कि निरीक्षण के दौरान बाल रोग विशेषज्ञ नदारद मिले।

हाइलाइट्स
सीएमओ ने किया सामुदायिक सीएचसी का निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान बाल लोग विशेषज्ञ मिले अनुपस्थित
बाल रोग विशेषज्ञ को कारण बताओं नोटिस जारी
जनपद फर्रुखाबाद की राजेपुर सीएचसी का है मामला

क्या है पूरा मामला
बुधवार को जनपद फर्रुखाबाद के राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मुख्य चिकित्सा अधिकारी अवनींद्र कुमार ने औचक निरीक्षण किया। मुख्य चिकित्साधिकारी के औचक निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी को अस्पताल के आसपास क्षेत्र में गड्ढों में पानी भरा हुआ दिखाई दिया तो उन्होंने तत्काल एंटी लारवा का छिड़काव कराया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने पाया कि स्टाफ नर्स ने प्रसूता के बाद प्रसूता को 24 घंटे के अंदर ही छुट्टी दे दी जिस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में दवाई वितरित करने के निर्देश दिए।

बाल रोग विशेषज्ञ मिले अनुपस्थित
आपको बता दें कि मुख्य चिकित्साधिकारी के औचक निरीक्षण के दौरान बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एमपी सिंह ड्यूटी पर नदारत मिले। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बाल रोग विशेषज्ञ को कारण बताओं नोटिस जारी किया। वहीं उन्होंने 24 घंटे से पहले प्रसूता को छुट्टी देने के मामले में स्टाफ नर्स पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!