Breaking
15 May 2026, Fri

Farrukhabad: अधेड़ की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने काटा जमकर हंगामा

Farrukhabad (समाचार टाउन डेस्क)-
खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। अधेड़ की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। आपको बता दें कि गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा।

हाइलाइट्स- 
-निजी अस्पताल में अधेड़ की इलाज के दौरान मौत }
-मौत की सूचना पर परिजनों में मजाक कोहराम
-गुसाई परिजनों ने अस्पताल में काटा जमकर हंगामा
-कायमगंज के गल्ला मंडी स्थित एक निजी अस्पताल का है मामला

क्या है पूरा मामला
शुक्रवार को जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव जौंरा निवासी 55 वर्षीय प्रयागदास को बुखार की शिकायत होने पर परिजनों के द्वारा कायमगंज नगर के गल्ला मंडी स्थित डॉ प्रमोद गुप्ता के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर की राय पर मरीज को ग्लूकोज की बोतल व इंजेक्शन लगाए गए। जब हालात में सुधार नहीं हुआ और हालत बिगड़ती चली गई तो परिजन घबरा गए और आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अधेड़ की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।

परिजनों ने काटा जमकर हंगामा
आपको बता दें कि अधेड़ की मौत की सूचना पर गुस्साए परिजनों ने डॉक्टर प्रमोद गुप्ता के अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने जमकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। वहीं मृतक के भतीजे गगन ने  अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि डॉक्टर के द्वारा गलत इलाज करने से उनके चाचा की मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!