Breaking
6 Mar 2026, Fri

25 हजार का इनामी गैंगस्टर करू गिरफ्तार, पुलिस ने तमंचा और कारतूस बरामद किए।

कायमगंज, संवाददाता

अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कायमगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 25 हजार के इनामी गैंगस्टर विजय प्रताप उर्फ करू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध हथियार बरामद किए हैं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के मार्गदर्शन तथा अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार व क्षेत्राधिकारी कायमगंज राजेश द्विवेदी के नेतृत्व में की गई।

थाना कायमगंज पुलिस ने शनिवार को मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम सिरसा, थाना कम्पिल निवासी विजय प्रताप उर्फ करू पुत्र जयनन्दन को गिरफ्तार किया। अभियुक्त थाना कम्पिल में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक नाजायज तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद किए।

बरामदगी के आधार पर थाना कायमगंज में आर्म्स एक्ट के तहत नया मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्त के ऊपर पूर्व में भी कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी से पुलिस को बड़ी राहत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!