Breaking
6 Mar 2026, Fri

लाइंस क्लब के 49 वें समारोह में 300 बाढ़ पीड़ितो को राशन,कंबल वितरित किए।

संवाददाता समाचार टाउन

फर्रुखाबाद/कम्पिल लाइंस क्लब के 49 वें समारोह में 300 बाढ़ पीड़ितो को राशन,कंबल वितरित किए।इसके अलावा कभी भी किसी भी समस्या होने पर सदा सहयोग का आश्वासन दिया।

इस वर्ष कई वर्षों के बाद फर्रुखाबाद जनपद में बाढ़ का रौद्र रूप दिखाई दिया। यूं तो लायंस क्लब कायमगंज द्वारा 200 पैकेट राशन सामग्री के बांटे गए तथा एक महीने तक निरंतर भोजन का वितरण किया गया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों के लिए निशुल्क मेडिकल कैंप लगाए गए। इस सबको देखकर व यहां की जरूरत को समझते हुए 300 पैकेट राशन सामग्री व कंबल लायंस क्लब इंटरनेशनल फाउंडेशन से हमारे डिस्ट्रिक्ट गवर्नर साहब ला० समंति सर्राफ जी के द्वारा दिगंबर जैन धर्मशाला कंपल में बांटे गए।

उन्होंने स्वयं लोगों को सामान वितरित किया। ला० सुधीर जैन ने अच्छी व्यवस्था की व अच्छा जैन भोजन कराया। इसमें ला०अशोक अग्रवाल,ला०विनोद गंगवार,ला० सत्य प्रकाश अग्रवाल,ला०शंभू शरण अग्रवाल,ला०नीरज अग्रवाल,ला०गौरव गुप्ता,ला० मिथलेश अग्रवाल,पुखराज डागा, मंडल अध्यक्ष निर्मल कश्यप, लालाराम शाक्य व हिंदू जागरण मंच एवं आरएसएस के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

इसमें उनके साथ आए ला० अवधेश अग्रवाल जी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!