Breaking
11 Feb 2026, Wed

संवाददाता समाचार टाउन

दीपावली पर्व का आगाज़ धनतेरस के साथ शनिवार को हो गया। इस अवसर पर जनपद में करीब आठ करोड़ रुपए का कारोबार हुआ। सराफा, बरतन, इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटोमोबाइल बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी।

शुभ मुहूर्त में लोगों ने बरतन, जेवर, वाहन, कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों की खरीदारी की। सुबह से देर रात तक बाजारों में खरीददारों का हुजूम देखा गया। सोने-चांदी और बर्तनों की दुकानों पर विशेष भीड़ रही।

करीब 800 बाइक व स्कूटी जिले में बिके।

सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने देर शाम बाजार में फ्लैग मार्च किया। अधिकारियों ने इस दौरान लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

धनतेरस के मौके पर डिजाइनर स्टील के बर्तनों की अच्छी डिमांड रही।

धार्मिक मान्यता के अनुसार धनवंतरी कलश के साथ प्रकट हुए थे। इसलिए इस दिन बरतन खरीदने की परंपरा रही है। हर व्यक्ति इस दिन किसी न किसी बरतन को ज़रूर खरीदता है। यही कारण है कि बर्तनों की दुकानों पर भी काफी भीड़ दिखी। आने वाले दिनों में सहालग को देखते हुए बहुत से लोगों ने अपने बेटी एवं होने वाली बहू के लिए बर्तनों की भी शॉपिंग धनतेरस पर कर डाली। लोगों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार बरतन खरीदे।

स्टील का डिनर सेट खरीदने को पहुंची उर्वशी ने बताया कि आज भीड़ काफी रही। इस वजह से खरीदारी में थोड़ा समय भी लगा। इसी तरह पांचाल घाट से आई साधना खरीदारी के लिए चौक पहुंची। बताया कि भीड़ की वजह से चौक पहुंचने में काफी विलंब लगा। उन्होंने स्टील के बरतन खरीदे। आवास विकास से आए उदय कुमार ने बताया कि इस बार बाजार अच्छा गया।

इलेक्ट्रॉनिक सहित सराफा बाजार में भी रही भीड़

धनतेरस की अवसर पर सुबह से ही इलेक्ट्रॉनिक सही सराफा बाजार में भी ग्राहकों की भीड़ रही। यहां चांदी के सिक्के की पुराने की अधिक मांग रही इसके अलावा हल्के सोने के आभूषणों की भी मांग रही लोगों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार सोने में चांदी के आभूषणों को खरीदा। इलेक्ट्रॉनिक में एल.ई.डी की मांग अधिक रही।

जिले में हीरो की बाइक अधिक बिकी।

शहर से देहात तक इनकी बिक्री को हुई जीएसटी का असर भी देखने को मिला। एक बाइक पर करीब 7 से 8000 रुपये कम होने से ग्राहक खुशी-खुशी खरीदकर गए। इसके अलावा टी.वी.एस की बाइक की मांग रही। बाद में बजाज की भी बाइक की बिक्री हुई। जनपद भर में अगर बात करें तो हीरो की करीब 250 से अधिक बाइक की बिक्री हुई है। वहीं टी.वी.एस की करीब 300 के करीब बाइक की बिक्री हुई है। इसके अलावा अन्य बाइक की बिक्री हुई है।

हल्के आभूषण आए पसंद।

सोना और चांदी महंगी है ऐसे में धनतेरस के अवसर पर लोगों ने हल्के वजन के आभूषणों को पसंद किया। सोने की जगह चांदी के आभूषणों की अधिक मांग रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!