Breaking
6 Mar 2026, Fri

बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर 3 युवकों की घटना स्थल पर मौत।

संवाददाता समाचार टाउन 

थाना राजेपुर क्षेत्र के एक युवक की हरियाणा में सड़क हादसे में मौत हो गई।दीपावली मानने के लिए घर लौट रहे 3 युवकों की अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस दुखद हादसे की खबर मिलते हो गांव व आस पास के गांवो में मातम सा छा गया।पुलिस ने शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।और टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

राजेपुर निवासी आरूप सिंह उर्फ अरुण उम्र 30 वर्ष जो कि हरियाणा की एक कंपनी में काम करता था।वह अपने 2 साले और साथ में बहनोई गांव में दीपावली का त्यौहार मनाने के लिए लौट रहे थे।रविवार शाम हरियाणा के ज़िला पलवल में उनकी मोटर साईकिल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।हादसे में तीनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मृत आरूप के माता पिता का पहले ही निधन हो चुका है।आरूप का एक भाई अनूप और बहन प्रियंका है।शव गांव पहुंचते हो परिजनों का रो रो का बुरा हाल था।साथ में जो दो मृतक है इनकी पहचान जिला हरदोई के माऊ निवासी के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!