Breaking
6 Mar 2026, Fri

गंगा बांध संघर्ष मोर्चा का ढाईघाट पर धरना एसडीएम से नोकझोंक के बाद भी बातचीत विफल।

संवाददाता समाचार टाउन

शमशाबाद के ढाईघाट गंगा नदी के पुल के उत्तरी सिरे पर गंगा बांध संघर्ष मोर्चा का विशाल धरना प्रदर्शन जारी है। यह प्रदर्शन राजकुमार राठौर व समाजसेवी राजपाल यादव एडवोकेट, ग्राम प्रधानों, अन्य नेताओं और ग्रामीणों के संयुक्त संगठन द्वारा 26 अक्टूबर 2025 से समाधान ना होने तक जारी रखने का ऐलान किया गया है।

धरना स्थल पर कायमगंज के एसडीएम अतुल कुमार, क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी और शमशाबाद थाना अध्यक्ष दल बल के साथ पहुंचे।उन्होंने प्रदर्शनकारियों के चल रहे धरने को लेकर बातचीत करने का प्रयास किया।हालांकि, यह बातचीत सफल नहीं हो पाई। एसडीएम की राजकुमार राठौर से काफी देर तक तीखी नोकझोंक होती रही।बातचीत विफल होने के बावजूद भी धरना प्रदर्शन जारी रहा और प्रदर्शनकारी लगातार नारेबाजी करते रहे।

राजपाल यादव (एडवोकेट)ने पीड़ित किसानों से अपील की है। कि अधिक से अधिक संख्या में आए और अपनी बात सरकार तक पहुंचाएं जिससे समस्या का जल्द से जल्द समाधानों हो सके।

और हम लोगों की मांगे को सरकार माने जिससे निचले क्षेत्रों में बाढ़ की भीषड़ आपदा से निपटा जा सके और इन गांवो का भी विकास हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!