Breaking
5 Mar 2026, Thu

थाना क्षेत्र के गांव शिवरईमठ निवासी 15 वर्षीय रिहान लापता हो गया है। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है।
शिवरईमठ गांव निवासी रिहान 11 नवंबर को दोपहर करीब साढ़े बारह बजे घर आया था और परिजनों से आधार कार्ड बनवाने की बात कहकर निकला था।

बताया गया कि उसने अपनी साइकिल स्टेशन पर खड़ी की, लेकिन उसके बाद से वह वापस नहीं लौटा।

परिजनों ने रिश्तेदारी और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, मगर रिहान का कोई सुराग नहीं मिल सका। आखिरकार उसके पिता खालिद खां ने कोतवाली कायमगंज में गुमशुदगी की तहरीर दी।
पुलिस ने शिकायत दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!