Breaking
11 Feb 2026, Wed

संवाददाता समाचार टाउन

 

न्यामतपुर ढिलावली का है मृतक, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने की जांच, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

कायमगंज फर्रुखाबाद:नगर के रेलवे रोड स्थित एक निजी क्लीनिक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर मरीज की मौत होने का आरोप परिजनों ने लगाया है। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मौत की जानकारी पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर जांच पड़ताल की।

क्षेत्र के गांव न्यामतपुर ढिलावली निवासी 35 वर्षीय राजकुमार के कंधे में दर्द होने पर पत्नी गुड्डी देवी, भतीजे सूरज के साथ नगर के रेलवे रोड स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां पहुंचे। उसके भतीजे सूरज के मुताबिक क्लीनिक पर चाचा राजकुमार को दर्द की टेबलेट दी गई। उसके बाद इंजेक्शन लगाकर बोतल चढ़ाने के लिए बिंगो लगाई तभी उसके चाचा की तबीयत और बिगड़ गई। जहां क्लीनिक पर तैनात स्टॉप ने उसे अस्पताल ले जाने के लिए कहा।

जब वह लोग अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया गया। यह सुनते ही मृतक की पत्नी, भाई कमलेश, भतीजा बिलख पड़े। उनका रो रो कर बुरा हाल था। भतीजे ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने से मौत होने का आरोप लगाया। इसी बीच परिजन डॉक्टर की क्लीनिक की ओर शव ले जाने लगे। इसी बीच सूचना पर कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंच गई।

जहां परिजनों ने पुलिस को पूरी घटना बताई। उधर भतीजा और अन्य परिजन क्लीनिक पर पहुंचे तो क्लीनिक छोड़कर सभी स्टाफ़ भाग गया। जहां लोगों की भीड़ लग गई। परिजनों ने वहां लापरवाही का आरोप लगाया। एसआई शमीमुद्दीन ने जांच पड़ताल के बाद शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के 10 वर्षीय पुत्र देवकुमार, 7 वर्षीय नीलेश और 4 वर्षीय पुत्र पीयूष है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!