संवाददाता समाचार टाउन
कायमगंज फर्रुखाबाद:बाइक सवार महिला की ट्रैक्टर से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। महिला अपने रिश्तेदारी में हुई गमी में अपने बेटे के साथ जा रही थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

कोतवाली कायमगंज क्षेत्र गांव पितौरा निवासी स्वर्गीय इनाम शेर की 50 वर्षीय पत्नी सितारा बेगम अपने सबसे छोटे बेटे मन्नू के साथ बाइक द्वारा जिला एटा के थाना राजा के रामपुर अपनी रिश्तेदारी में हुई गमी में जा रही थी।

रास्ते में ग्राम रायपुर पुलिया के आगे कायमगंज कम्पिल बॉर्डर से 50 कदम पीछे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर द्वारा बाइक में जोरदार टक्कर मार दी गई जिससे महिला सड़क पर गिर गई और ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गई जिस महिला का सर कुचल गया।

महिला की घटना स्तर पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना घायल बेटे मन्नू द्वारा अपने परिजनों को दी गई मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। इधर घटना की सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी ने घटना का जायजा लिया।वही घटना स्थल पर पहुंचे एस आई सुरजीत कुमार ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

