Breaking
11 Feb 2026, Wed

एक सप्ताह पहले सड़क हादसे में घायल हुए किसान नेता की इलाज के दौरान हुई मौत।

संवाददाता समाचार टाउन

 

कायमगंज फर्रुखाबाद:रोड एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हुए भारतीय किसान यूनियन अखंड के जिला महासचिव गिरीश चंद्र शाक्य की हैलेट अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार कायमगंज क्षेत्र के सत्तार नगर निवासी किसान नेता 28 नवम्बर को अपने साथी राजेंद्र सिंह के साथ धरना प्रदर्शन से अपने घर लौट रहे थे।तभी अचानक तेज रफ्तार कार ने मोटर साईकिल में जोरदार टक्कर मार दी।जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही धरना स्थल पर मौजूद किसान नेताओं ने घटना स्थल पर पहुंच कर टक्कर मारने वाले कार सवार का पीछा किया तो रेलवे फाटक बंद होने के चलते कार सवार फाटक के बगल में बने मंदिर के पास झड़ियों में कार को छोड़कर मौके से फरार हो गया।

जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है घायल किसान नेता को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज लेकर पहुंचे।उसके बाद प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने हालात को गंभीर देखते हुए राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर किया गया।

लेकिन गिरीश चंद्र का इलाज परिजनों के द्वारा फर्रुखाबाद में स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था।हालत में सुधार न होने के चलते घायल को हैलेट अस्पताल कानपुर के लिए रेफर किया गया था जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने किसान नेता के पुत्र सचिन की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंचीकृत कर किया था।किसान नेता का शव घर पहुंचते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!