Breaking
5 Mar 2026, Thu

चंद्रप्रभु व पार्श्वनाथ जन्म-तप कल्याणक महोत्सव पर भव्य पालकी यात्रा निकली।

संवाददाता समाचार टाउन

कायमगंज/फर्रुखाबाद:नगर के बजरिया रामलाल स्थित दिगंबर जैन मंदिर परिसर में दिगंबर जैन महावीर महिला परिषद की ओर से भगवान श्री चंद्रप्रभु एवं श्री पार्श्वनाथ जन्म-तप कल्याणक महोत्सव श्रद्धा व भक्ति भाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह नित्य अभिषेक पूजन से हुई। इसके उपरांत भव्य संगीतमय विधान का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

दोपहर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसके बाद मंदिर परिसर से भगवान पार्श्वनाथ जी की भव्य पालकी यात्रा का शुभारंभ हुआ। पालकी यात्रा नगर के बजरिया, श्यामागेट, लोहाई बाजार, मुख्य चौराहा, गल्ला मंडी, भूसा चौराहा व पटवनगली होते हुए पुनः मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई।पालकी यात्रा के दौरान बैंड-बाजों की मधुर धुनों पर भगवान पार्श्वनाथ के भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इंद्रों के स्वरूप में सजे समाज के लोगों ने भगवान की पालकी उठाकर सौभाग्य प्राप्त किया।

मंदिर पहुंचने पर भव्य महा आरती का आयोजन किया गया, जिसके बाद सामूहिक भोज हुआ। कार्यक्रम में परिषद अध्यक्ष मीनू जैन सहित प्रगति, अंशु, ममता, आयुषी, गुंजन, रश्मि, शशि, अंकित, सुनीता, मधु, रेखा, तृप्ति, प्रदीप, अनिल, विपिन, अंकित, नरेश प्रभाकर, मोहित, सुधीर, संजय, डॉक्टर प्रदीप, प्रद्युम्न, कमलेश व हर्षवर्धन जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!