Breaking
11 Feb 2026, Wed

चीनी मिल के पास बाग में जुआ खेलते पांच दबोचे -पुलिस ने घेराबंदी कर कैश बरामद, मुकदमा दर्ज।

संवाददाता समाचार टाउन

कायमगंज/फर्रुखाबाद:कोतवाली पुलिस ने चीनी मिल के पास एक आम के बाग में जुआ खेल रहे पांच लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इनके पास से ताश की गड्डी समेत कैश बरामद हुए हैं।

गुरुवार दोपहर उपनिरीक्षक शमीमउद्दीन अपनी टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के लिए रेलवे स्टेशन की ओर गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि चीनी मिल के पास स्थित बाग में कुछ लोग झुंड बनाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी शुरू की। पुलिस ने जब बाग में दबिश दी, तो वहां जुआ हो रहा था। पुलिस ने मौके से पांच लोगों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपितों में शीलू और ब्रजेश पाठक निवासी बारह पत्थर, थाना कंपिल,
अजीत निवासी उलियापुर,रामचरण निवासी जौरा,
निर्दोष कुमार निवासी उलियापुर बताया।

पुलिस के अनुसार, जुए की फड़ से 1800 रुपये नगद और 52 ताश के पत्ते बरामद हुए। इसके अलावा पकड़े गए अभियुक्तों की जामा तलाशी लेने पर उनके पास से अलग से 1400 रुपये मिले। कुल बरामदगी 3200 रुपये हुई। पुलिस ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!