संवाददाता समाचार टाउन
कायमगंज/फर्रुखाबाद:क्षेत्र के अलाहदादपुर गांव के पास 13 जनवरी को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो चचेरे भाई की मौत के मामले में पुलिस ने गुरुवार को मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
मैनपुरी जनपद के थाना भोगांव के बरहट गांव निवासी सच्चिदानंद ने बताया कि 13 जनवरी को वह अपने पुत्र राजन और भतीजा अभिषेक अपने पिता विवेकानंद के साथ ससुराल दत्तूनगला गांव में एक जन्मदिन समारोह में शामिल होने जा रहे थे। शाम को जब वे अलाहदादपुर के पास पहुंचे तो वह दोनों बाइक रोकर बाते करने लगे। इसी बीच पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप यूपी 76 टी 4693 के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए सड़क किनारे खड़े अभिषेक और राजन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में घायल दोनों युवकों को अस्पताल ले जाया गया, अभिषेक ने कायमगंज जाते समय और राजन ने लोहिया अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
पीड़ित पिता सच्चिदानंद ने बताया कि पुत्र और भतीजे की मौत के कारण वे समय पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सके थे। इंस्पेक्टर ने बताया
तहरीर के आधार पर वाहन संख्या के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
