Breaking
11 Feb 2026, Wed

संवाददाता समाचार टाउन

क्षेत्र के एक गांव की घटना, मां-बेटे के साथ दबंगों ने की मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

कायमगंज/फर्रुखाबाद:नगर के एक मोहल्ले में शादी समारोह में शामिल होने जा रही एक महिला के साथ पड़ोस के ही कुछ युवकों ने अश्लील हरकतें की। जब महिला और उसके बेटे ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए मां-बेटे की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार शाम करीब 7 बजे वह एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकल रही थीं। आरोप है कि तभी गांव के ही ऋषि ने उनके बेटे को रोककर मां से मिलने की बात कही। जब महिला बाहर आई, तो आरोपित उसे देखकर अश्लील इशारे और फब्तियां कसने लगा।

पीड़िता के अनुसार, जब उसने आरोपी की हरकतों का विरोध किया, तो वह गाली-गलौज पर उतारू हो गया। इसी बीच आरोपी का भाई अतुल और पुत्र करन भी वहां पहुंच गए। तीनों ने मिलकर महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि ऋषि अक्सर उसे आते-जाते देख अश्लील गाने गाता है और परेशान करता है। घटना के बाद पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर नामजद तहरीर दी। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!