युवती व युवक ने पिया ज़हर, दोनों की हालत गंभीर
कायमगंज/फर्रुखाबाद:
अलग अलग स्थानों पर क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण की 18 वर्षोंय पुत्री व क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवक ने संदिग्ध हालात में कीटनाशक पदार्थ पी लिया। उल्टियां होने पर परिजनों को जानकारी हुई। गंभीर हालत मे दोनों के परिजन सीएचसी लाये। जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।
महिला जली, हालत गंभीर
कायमगंज/फर्रुखाबाद:
कम्पिल क्षेत्र के गांव खाड़े नगला निवासी 30 वर्षीय किरन घर पर गंभीर रूप से जल गई। चीख पुकार सुन परिजन उधर दौड़े और गंभीर हालत मे सीएचसी लाये। जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।
हादसों में पांच घायल, एक की हालत गंभीर।
कायमगंज/फर्रुखाबाद:अलग अलग हादसों में क्षेत्र के गांव जिरखापुर निवासी वृद्ध रामवती, सलेमपुर दूदेमई निवासी रामदास का 17 वर्षोंय पुत्र अनिकेत खलिमापुर निवासी धर्मेंद्र, नगला बुहार निवासी ग्याप्रसाद व कम्पिल क्षेत्र के गांव गुजरपुर निवासी सोने लाल घायल हो गए। आसपास के लोगो व 108 एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को सीएचसी भर्ती कराया गया। जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद गयाप्रसाद की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।
