Breaking
11 Feb 2026, Wed

संवाददाता समाचार टाउन

हादसों में तीन घायल, एक की हालत गंभीर।

कायमगंज/फर्रुखाबाद 

अलग अलग हादसों में नगर से सटे गांव घसिया चिलौली निवासी मोनू राठौर, थाना शमसाबाद क्षेत्र के गांव रोशनाबाद निवासी व्रजभान व नगर के मोहल्ला कुकीखेल निवासी नवनीत घायल हो गए। आसपास के लोगों व 108 एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को सीएचसी भर्ती कराया गया। जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद व्रजभान की गंभीर हालत को देखते डॉक्टर ने उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।

 

वृद्ध की बिगड़ी हालत मौत, मचा कोहराम।

कायमगंज/फर्रुखाबाद 

नगर के मोहल्ला सदवाड़ा निवासी वृद्ध बहादुर कठेरिया की अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन सीएचसी लाये जहाँ डॉक्टर विपिन कुमार ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन उनका शव घर ले गए जहाँ शव देख चीत्कार मच गया।

 

मधुमक्खियों के हमले से वृद्ध गंभीर घायल।

कायमगंज/फर्रुखाबाद 

जनपद एटा के थाना अलीगंज के गांव गिउरिया निवासी वृद्ध जगन्नाथ पर मधुमक्खियों ने हमला कर गंभीर घायल कर दिया। उसके चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोग उधर दौड़े और किसी तरह उसे मधुमक्खियों से बचाया। परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और घायल वृद्ध को सीएचसी भर्ती कराया। जहाँ उसका इलाज हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!