Breaking
11 Feb 2026, Wed

जिला पंचायत सदस्य पद हेतु भावी प्रत्याशी के द्वारा लगवाया गया मुफ्त नेत्र शिविर कैंप लोगो ने की प्रशंसा।

संवाददाता समाचार टाउन

ग्राम पंचायत हमीरपुर लालबाग में अदील ख़ान (बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवम् वार्ड नंबर 01 से जिला पंचायत सदस्य पद हेतु भावी प्रत्याशी के द्वारा एक निःशुल्क नेत्र जांच शिविर कैंप का सफल आयोजन किया गया।शिविर में काफी तादात में महिलाएं व बुजुर्ग लोगों के द्वारा बारी बारी से चेकअप किया गया।

शिविर में क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी अपनी आंखों की जांच कराई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया।

इस शिविर में प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ०रोमी सिंह व रजत यादव ने मरीजों की जांच पड़ताल की।आंखों से संबंधित विभिन्न रोगों की जांच के साथ मोतियाबिंद,झिल्ली,नजर की समस्या सहित अन्य बीमारियों पर आवश्यक सुझाव दिए।

इस दौरान हमीरपुर प्रधान प्रतिनिधि मुजाहिद खान,आबिर खान,सलीम खा,आफताब खा,गुड्डू,कामरान खा,कलीम, शानू,नीलू ,नसीम मम्मा,शानिल खा,सुहेल खा पूर्व प्रधान, ओम प्रकाश,जीतू सिंह,राम किशोर,जुगल सिंह,रोहित कुमार आदि लोग मौजूद रहे और वहां मौजूद लोगों ने वार्ड नंबर 01 से जिला पंचायत सदस्य पद हेतु भावी प्रत्याशी अदील खा की तारीफ की।

जब इस संबंध में प्रत्याशी अदील खा से बात की तो उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि काफी बड़ी संख्या में महिलाएं और बुजुर्ग जो सुबह से अपने इलाज हेतु आए हुए थे उनके लिए जलपान व मरीजों को मुफ्त आंखों की दवाइयां मेरे द्वारा वितरित कराई गई। मैं इस तरह के कार्य करता रहा हूँ और आगे भी इस तरह के सामाजिक कार्य करता रहूंगा।

 

मेरे क्षेत्र की जनता को जो सुविधाएं नहीं मिल सकी है उनको आगे भी इस तरह की सुविधाएं मिलती रहे इसके लिए मैं निरंतर प्रयास करता रहूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!