Breaking
10 Feb 2026, Tue

कुछ महा पूर्व आई बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पीड़ितों के बीच पहुंचे वरिष्ठ सपा नेता अन्ने खां, 400 जरूरतमंद परिवारों को बांटी राशन किट।

संवाददाता समाचार टाउन

कमथरी, समेचीपुर चितार व भरतपुर गांव में राहत सामग्री वितरण, ग्रामीणों के चेहरे पर दिखी खुशी जताया आभार

कायमगंज/फर्रुखाबाद:वरिष्ठ सपा नेता मोहम्मद अली उर्फ अन्ने खां के नेतृत्व में रविवार को शमशाबाद क्षेत्र के गांव कमथरी, समेचीपुर चितार एवं भरतपुर में बाढ़ प्रभावित जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान करीब 400 परिवारों को राशन किट उपलब्ध कराई गई।

बताया गया कि हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का पूर्व में निरीक्षण करने के बाद अन्ने खां ने पीड़ित परिवारों की मदद का निर्णय लिया था। इसी क्रम में वे अपने समर्थकों के साथ गांवों में पहुंचे और ग्रामीणों को राहत सामग्री वितरित कर उनका हालचाल जाना। राशन किट पाकर ग्रामीणों ने राहत महसूस करते हुए आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर नाजिम खां उर्फ मम्मा, आदिल खान, सोहेल खान, रियाज प्रधान, नसीम खां, रमेश जाटव, सुग्रीव, मुकेश, टिंकू मंसूरी, राजीव सक्सेना, अजय सहित अनेक कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!