संवाददाता समाचार टाउन
कायमगंज/फर्रुखाबाद:क्षेत्र के गांव सैदपुर कटरा रहमत खां में गुरुवार को खाना बनाते समय अचानक कुकर फटने से एक किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार हुआ।
सैदपुर कटरा रहमत खां गांव निवासी इम्तियाज के घर किचिन में गैस चूल्हे पर कुकर में चावल पका रहा था। काफी देर होने के बाद भी जब कुकर में सीटी नहीं आई, तो उसके पुत्र आलिम गैस बंद करने के लिए जैसे ही चूल्हे के पास पहुंचा, तभी अचानक तेज धमाके के साथ कुकर फट गया। कुकर फटने की आवाज इतनी जोरदार थी कि परिवार के लोग सहम गए। गर्म भाप और चावल के छीटों की चपेट में आने से आलिम गंभीर रूप से झुलस गया। उसकी आँख बाल बाल बच गई। परिजनों ने उसे तुरंत नगर के सीएचसी पहुंचाया। जहाँ उसका इलाज किया।
