Breaking
13 Aug 2026, Thu

12 करोड़ की लैंबोर्गिनी 8 करोड़ में थाने से छूटी:कोर्ट में बेल बॉन्ड जमा कराया।

संवाददाता समाचार टाउन

12 करोड़ की लैंबोर्गिनी 8 करोड़ में थाने से छूटी: कानपुर कोर्ट में बेल बॉन्ड जमा कराया; आधी रात ट्रक में भरकर ले गए।

 

कानपुर में अरबपति तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे ने जिस 12 करोड़ की लैंबोर्गिनी कार से 6 लोगों को टक्कर मारी थी, वह कार 8.30 करोड़ के बेल बॉन्ड (गारंटी) पर थाने से छूट गई।

शुक्रवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) सूरज मिश्रा की कोर्ट ने दिन में कार को रिलीज करने का आदेश दिया। आधी रात 12:30 बजे कार थाने से छुड़वाई गई, फिर ट्रक में भरकर ले गए।

8 फरवरी को हादसे के बाद पुलिस कार को थाने ले आई थी और कवर से ढक दिया गया था। तब से कार थाने में ही खड़ी थी।

4 दिन बाद यानी 12 फरवरी को पुलिस ने आरोपी कार मालिक शिवम को पकड़ा, लेकिन जमानती धाराओं में मुकदमा होने के चलते वह 7 घंटे में ही कोर्ट से छूट गया।

उसी दिन यानी 12 फरवरी को ही शिवम ने कार रिलीज कराने के लिए कोर्ट में एप्लीकेशन दी थी। उसने मुकदमे की पैरवी के लिए अटॉर्नी अपने करीबी सुनील कुमार को दी। यानी अब कार से जुड़े इस मुकदमे में सुनील कुमार ही देखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!