Breaking
28 Sep 2026, Mon

समाधान दिवस में सरकारी जमीन का मामला गर्माया, डीएम ने दिए जांच के आदेश।

संवाददाता समाचार टाउन

समाधान दिवस में सरकारी जमीन का मामला गर्माया, डीएम ने दिए जांच के आदेश
अस्पताल में जन औषधि केंद्र का फीता काटकर किया उद्घाटन, ब्लॉक कार्यालय का भी किया निरीक्षण दिए

 तहसील परिसर में शनिवार को जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक आरती सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 93 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 8 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।

फोटो परिचय- समाधान दिवस में फरियाद सुनते डीएम, एसपी मौजूद विधायक व अन्य

समाधान दिवस में भारतीय कृषक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भगौतीपुर गांव का मामला उठाया। मुन्नालाल सक्सेना व रामवीर ने बताया कि जो भूमि वर्ष 1975 से सरकारी स्कूल के नाम दर्ज थी, वह अब कुछ निजी लोगों के नाम कैसे दर्ज हो गई। इस पर डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम को बंदोबस्त अभिलेखों की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
वहीं बगिया मंगूलाल निवासी राजेश्वर दयाल ने शिकायत की कि शमशाबाद ब्लॉक के एक परिषदीय विद्यालय में तैनात इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी हासिल की है। डीएम ने इस मामले की भी जांच कराने के निर्देश दिए।
मुडौल गांव निवासी पूनम ने आंगनवाड़ी सहायिका चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायत की। उनका आरोप है कि शैक्षिक योग्यता में प्रथम स्थान पर होने के बावजूद चयन में अनियमितता की गई है।
समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 27, पुलिस विभाग की 21, विद्युत विभाग की 15, विकास विभाग की 13 तथा अन्य विभागों की 17 शिकायतें दर्ज की गईं। इस दौरान सीएमओ, एसडीएम अतुल कुमार सिंह, तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर, नायब तहसीलदार अनवर हुसैन, हर्षित सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने कुछ लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए।
समाधान दिवस के बाद डीएम ने अस्पताल पहुंचकर जन औषधि केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया। विधायक डॉ. सुरभि ने बताया कि यहां मरीजों को 70 से 80 प्रतिशत तक कम कीमत पर दवाएं उपलब्ध होंगी। डीएम ने दवाओं की रेट लिस्ट का भी निरीक्षण किया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में जन औषधि केंद्र का शुभारंभ करती विधायक,डीएम, एसपी 

समाधान दिवस के बाद जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जन औषधि केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया। विधायक डॉ. सुरभि ने बताया कि यहां मरीजों को 70–80 प्रतिशत तक कम कीमत पर दवाएं मिलेंगी। डीएम ने दवाओं की रेट लिस्ट का भी निरीक्षण किया।इसके बाद डीएम ने विकासखंड कायमगंज का निरीक्षण कर कार्यालय व्यवस्था, अभिलेखों के रख-रखाव और कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की तथा फरियादियों की समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास और स्वच्छ भारत मिशन सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान प्रेरणा कैंटीन, स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल का निरीक्षण किया और मॉडल प्रधानमंत्री आवास का लोकार्पण भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!