Breaking
8 Mar 2026, Sun

पितौरा क्रॉसिंग पर दो दिन बंद रहेगा रेलवे क्रॉसिंग, ट्रैफिक रूट डायवर्ट।

संवाददाता समाचार टाउन

रेलवे द्वारा शमशाबाद-कायमगंज स्टेशन के मध्य स्थित रेलवे क्रॉसिंग समपार संख्या-181बी पितौरा kraaingh पर मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। इस कारण 9 और 10 मार्च को दो दिनों तक क्रॉसिंग से वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए ट्रैफिक को डायवर्ट करने का निर्णय लिया है।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि किमी 167/4-5 के बीच स्थित समपार संख्या-181बी पितौरा क्रॉसिंग पर डिस्ट्रेसिंग और ओवरहालिंग का कार्य किया जाएगा। कार्य की गंभीरता और सुरक्षा को देखते हुए रेलवे ने प्रशासन से सहयोग मांगा है। यह कार्य 9 मार्च से 10 मार्च तक प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। इन आठ घंटों के दौरान क्रॉसिंग से होकर कोई भी वाहन नहीं गुजर सकेगा।

रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बंद के दौरान वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से गुजरना होगा। यातायात को सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक को समपार संख्या-182बी की तरफ डाइवर्ट किया गया है, जो बंद होने वाली क्रॉसिंग से लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

रेलवे ने क्रॉसिंग के पास कार्य के दौरान सुरक्षा एवं सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय पुलिस को भी अवगत कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!