Breaking
11 Mar 2026, Wed

बालाजी के दरबार में गूंजा सुंदरकांड, फाल्गुन की मस्ती में झूमे उठे भक्ति में भक्त।

संवाददाता समाचार टाउन

कायमगंज:बालाजी के दीवाने परिवार की ओर से आयोजित 45वां मासिक सुंदरकांड पाठ पूरी श्रद्धा और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान भक्ति और उत्साह का ऐसा संगम देखने को मिला कि पूरा माहौल राममय हो गया।

कार्यक्रम स्थल पर प्रभु श्रीराम दरबार, श्री बालाजी महाराज और खाटू श्याम बाबा की प्रतिमाओं को फूलों से बेहद आकर्षक ढंग से सजाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड के संगीतमय पाठ से हुई, जिसमें भक्तों ने भावविभोर होकर प्रभु के चरणों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सुंदरकांड के उपरांत आयोजित भजन संध्या में फाल्गुन माह की छटा बिखर गई। कलाकारों और भक्तों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर बाबा को रिझाया। जैसे ही फाल्गुन के भजनों का दौर शुरू हुआ, भक्तों ने फूलों की होली खेलकर माहौल को सुगंधित कर दिया। इसके बाद गुलाल और रंगों के साथ होली का उल्लास चरम पर पहुंच गया। भक्तों ने सर्वप्रथम प्रभु को गुलाल अर्पित किया और फिर एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं। भक्ति और उत्साह के इस समागम में शामिल सभी लोगों ने रंग-बिरंगे भजनों पर जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण के साथ आयोजन का समापन हुआ।

फोटो परिचय बालाजी के दरबार में गूंजा सुंदरकांड

इस अवसर पर आयोजक पीयूष अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, अनमोल अग्रवाल, मान्या अग्रवाल, रश्मि दुबे, गिरिजेश अग्रवाल, रुचि बंसल, आयुषी अग्रवाल, तृप्ति बंसल, दीपिका अग्रवाल, बिंदु अग्रवाल, ऊषा अग्रवाल, नीरू अग्रवाल, हेमा अग्रवाल, बीना अग्रवाल, पिंकी गुप्ता, पूनम गुप्ता, नीलम गुप्ता, नेहा रस्तोगी, नीति मित्तल, आशू अग्रवाल, रितु गुप्ता, प्रिया अग्रवाल, बीना अग्रवाल, मेघा अग्रवाल, गुंजन गोयल, मोनिका अग्रवाल, रोली गुप्ता, आरती, सीमा, शिखा अग्रवाल, आशा, अनुपम अग्रवाल, क्षमा, बीना वर्मा, सिया शर्मा, शिवेश शर्मा और स्नेहा गौड़ समेत भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!