Breaking
11 Mar 2026, Wed

तंबाकू मुक्त समाज के लिए सरकारी अस्पताल में गूंजी संकल्प की आवाज ली शपथ।

संवाददाता समाचार टाउन

कायमगंज:विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोगों को तंबाकू उत्पादों से होने वाले नुकसान के प्रति आगाह किया गया और इसे छोड़ने की शपथ दिलाई गई।

फोटो परिचय तंबाकू उत्पादों से नुकसान और इसे छोड़ने की शपथ दिलाई गई

सीएचसी अधीक्षक डॉ. विपिन सिंह ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान में कम उम्र के बच्चे और युवा तेजी से नशे की गिरफ्त में फंस रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि कम उम्र में नशा करने से व्यक्ति समय से पहले ही गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाता है। उन्होंने बताया कि तंबाकू के सेवन से हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, कैंसर, मधुमेह और लीवर से जुड़ी जानलेवा बीमारियां होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

इस दौरान सभी ने एक स्वर में तंबाकू मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर डॉ. जितेंद्र बहादुर सिंह, डॉ. अमरेश और महिला चिकित्सक समेत स्वास्थ्य केंद्र का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!