Breaking
13 Mar 2026, Fri

संवाददाता समाचार टाउन

-ड्रोन से रखी गई चप्पे-चप्पे पर नजर, एसडीएम व सीओ ने संभाली कमान

कायमगंज:नगर व क्षेत्र की मस्जिदों और ईदगाहों में शुक्रवार को जुमे की अलविदा नमाज पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इस दौरान हजारों हाथ मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ के लिए उठे। नमाज को लेकर प्रशासन सुबह से ही अलर्ट मोड पर नजर आया।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम:

कोतवाली क्षेत्र की 16 मस्जिदों और 5 ईदगाहों में नमाज के मद्देनजर पुलिस लाइन से अतिरिक्त फोर्स मंगवाई गई थी। एसडीएम अतुल कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद संभाली और संवेदनशील इलाकों का लगातार गश्त कर जायजा लिया। प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी ने भारी पुलिस बल के साथ जामा मस्जिद और ईदगाह के आसपास पैनी नजर बनाए रखी।

फोटो परिचय जामा मस्जिद में नमाज अदा करते लोग

नगर की जामा मस्जिद, छोटी मस्जिद और जटवारा स्थित मिनार मस्जिद में नमाजियों का तांता लगा रहा। गर्मी के बावजूद अकीदतमंदों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। नमाज के बाद सामूहिक दुआ में समाज की एकता और सौहार्द पर जोर दिया गया। वहीं, मुस्लिम महिलाओं ने भी घरों में इबादत कर खुदा का शुक्र अदा किया। अधिकारियों ने नमाज शांतिपूर्वक संपन्न होने पर संतोष व्यक्त किया और सहयोग के लिए स्थानीय लोगों का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!