Breaking
15 Mar 2026, Sun

संवाददाता समाचार टाउन

सीढ़ियों के रास्ते दुकान में घुसे चोर, छत के पिलर की सरिया मोड़कर हुए फरार

कंपिल:क्षेत्र के कटिया रेलवे क्रासिंग के पास स्थित एक बीज भंडार को चोरों ने निशाना बनाते हुए नकदी समेत करीब 91 हजार रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी रविवार सुबह तब हुई जब दुकानदार ने दुकान खोली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

खेतलपुर सौरिया गांव निवासी विनीत चौहान उर्फ श्यामू की कंपिल-अलीगंज मार्ग पर कटिया रेलवे क्रासिंग के निकट बीज भंडार की दुकान है। शनिवार देर शाम विनीत रोज की भांति दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात के समय चोर दुकान के पीछे लगे पेड़ के सहारे छत पर चढ़ गए। इसके बाद सीढ़ियों के दरवाजे का ताला तोड़कर चोर दुकान के भीतर दाखिल हुए।

फोटो परिचय मौके कर जांच करती पुलिस

चोरों ने दुकान के गल्ले में रखी 11 हजार की नकदी और करीब 80 हजार रुपये का कीमती सामान समेट लिया। चोरी करने के बाद भागने के लिए चोरों ने शातिराना तरीका अपनाया। उन्होंने पिलर में लगी सरिया को मोड़ा और उसी के सहारे नीचे उतरकर फरार हो गए। रविवार सुबह जब विनीत दुकान खोलने पहुंचे, तो अंदर का नजारा देख दंग रह गए। सामान बिखरा हुआ था और गल्ला खाली पड़ा था। शोर मचने पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना किया है। पीड़ित दुकानदार ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!